hindi hindi top4-2

दिल्ली चुनाव: संबित पात्रा ने लिखा- ‘अबकी बार 45 पार’, यूजर ने पूछा- ‘क्यों भैया, इतना ही EVM सेट हो पाया?’

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। विधानसभा चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे। उन्होने एक ट्वीट में लिखा, “प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।”

वहीं, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानि 6 फरवरी को BJP प्रवक्ता पात्रा ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दिल्ली में सरकार बनाने का दावा करते हुए लिखा, “अबकी बार 45 पार #BJP45PlusInDelhi”।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए, लोग उनके ट्वीट पर जमकर चुटकी ले रहे हैं।

संबित पात्रा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, “EVM set कर दी क्या मोटा भाई ने?!!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हरियाणा में नारा था अबकी बार 75 पार ….आए कितने 40। महाराष्ट्र चुनाव में नारा था, अबकी बार 220 पार… आए कितने 105। झारखंड में नारा था, अबकी बार 65 पार….आय कितने 25। दिल्ली में अबकी_बार_45_पार, लेकिन दिल्ली की जनता करेगी आपको तड़ीपार।”

https://twitter.com/karan_nandre/status/1225433386535149573?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1225433386535149573&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fhindi%2Fbjp-spokesperson-sambit-patra-trolled-fiercely-on-this-tweet%2F281334%2F

एक अन्य यूजर ने लिखा, “अबकी बार फिर से झाड़ू की मार।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अबकी बार बचे कुचे 3 भी बाहर।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्यों भैया, इतना ही EVM सेट हो पाया? भाई बिना EVM के तो इस बार खाता भी नहीं खुलेगा।”

ऐसे ही कुछ ट्वीट:

https://twitter.com/Jhaansaaram/status/1225432277561135104

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *