hindi hindi top4-4

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी कुछ जांच की जाएगी। सोनिया गांधी के एक करीबी ने कहा कि उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है, अस्पताल में उनकी कुछ जांचें होंगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
ख़बरों के मुताबिक, बताया गया है कि प्रियंका और राहुल गांधी भी उनके साथ हैं। कई और बड़े कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि, शनिवार को लोकसभा में आम बजट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संसद में अनुपस्थित थीं।
बता दें कि, 73 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरी रही हैं। इसलिए राजनीतिक तौर पर उनकी सक्रियता भी पहले के मुकाबले कम हो गई है। चुनावी रैलियों में भी वह कम ही जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *